बालों का झड़ना एक गंभीर समस्या है। खासकर, कम उम्र में महिलाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसेकि बदलता मौसम, खानपान में गड़बड़ी, तनाव, हॉर्मोनल असंतुलन और आंतों की सेहत (गट हेल्थ)।
इसलिए अगर किसी महिला के बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर समय पर इलाज किया जाए तो बालों का झड़ना रोका जा सकता है। इसके अलावा सही इलाज से बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है और बाल घने भी हो सकते हैं।

