इस समय दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा देश गर्मी के प्रकोप से झूझ रहा है| लू के ठपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है| कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है| IMD के मुताबिक, आज उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और आंधी की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में हीटवेव का खतरा बना हुआ है| दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है| अगर देश में अगल-अगल राज्यों की बात करें तो मौसम का मिजाज़ कुछ अलग दिखाई पड़ता है|
उत्तर प्रदेश में आज बारिश का अनुमान| वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत हल्की बारिश की संभावना है|अगर राजस्थान की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में 15 मई से लू चलने का अनुमान है, लेकिन आज मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है|वहीं बिहार के कई जिलों में आज गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और झारखंड में आज से लू की हो सकती है शुरुआत |
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

