October 22, 2026 | 9 : 25 PM

राज्य न्यूज़

चींटियों से हैं परेशान, घर में चींटियों को नियंत्रण कैसे करें ?

by | Jun 25, 2025 | लाइफ स्टाइल

घर में चींटियों का आना आम समस्या है, लेकिन जब ये नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं, तो परेशानी का कारण बन जाती हैं। थोड़ी सी लापरवाही या खुले में रखा खाना इनकी लंबी कतार को न्योता दे देता है। खासकर रसोईघर और डाइनिंग टेबल पर रखे मीठे या खुले खाद्य पदार्थ चींटियों को तेजी से आकर्षित करते हैं।

चींटियां सिर्फ रसोई तक ही सीमित नहीं रहतीं, बल्कि समय के साथ ये घर के अन्य हिस्सों जैसे बिस्तर, कपड़ों, और अलमारियों तक भी पहुंच जाती हैं। कई बार तो ये कपड़ों में छुप जाती हैं और जैसे ही आप उन्हें पहनते हैं या बिस्तर पर बैठते हैं, काट लेती हैं। उनका काटना न सिर्फ दर्दनाक होता है, बल्कि इससे त्वचा पर लाल निशान और जलन भी होती है।

चींटियों के डंक में मौजूद फॉर्मिक एसिड त्वचा पर रिएक्शन करता है, जिससे खुजली और जलन की समस्या हो जाती है। कई बार यह एलर्जी का रूप भी ले सकता है। खासकर छोटे बच्चों और त्वचा के प्रति संवेदनशील लोगों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए जरूरी है कि घर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। खाने-पीने की चीजों को हमेशा ढककर रखें और रसोई में झूठे बर्तन देर तक न छोड़ें। चीनी, मिठाई और अन्य मीठे पदार्थों को एयरटाइट कंटेनर में रखें। नियमित रूप से फर्श की सफाई करें और कोनों में पाउडर या घरेलू उपायों से चींटियों को रोकने का प्रयास करें। अगर स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ जाए, तो कीट नियंत्रण विशेषज्ञों की मदद लेना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म