आपकी हाल ही में शादी हुई है और आप समझ नहीं पा रही हैं कि कैसे अपने रिश्ते में प्यार को जिंदा रखा जाए तो कुछ आसान से नियम अपनाकर अपनी मैरिड लाइफ को खुशहाल बना लें।
शादी के बाद कई लोग व्यस्त दिनचर्या के कारण अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। हालांकि एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद जरूरी है। आप साथ में रिफ्रेशिंग एक्टिविटीज करें, जैसे कि डिनर करना, वीकेंड पर घूमने जाना या फिर घर पर बैठकर फिल्म देख सकती हैं।
आप कुछ समय निकालकर शाम को वॉक पर भी जा सकती हैं और एक-दूसरे से दिन भर के बारे में बात कर सकती हैं। इससे भी आपके बीच रिश्ता मजबूत होगा। ये छोटे-छोटे पल आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

