मथुरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहाँ टीले की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी खिसकने से एक के बाद एक 4 से 6 मकान ढह गए. आशंका है कि इन मलबों के नीचे कई मजदूर दबे हुए हैं. यह हादसा मथुरा के थाना गोविंद नगर के तहत कच्ची सड़क पर स्थित माया टीले की खुदाई के दौरान हुआ. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है. मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव कार्य जारी है और SDRF तथा NDRF की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं. अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद है. जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन के लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं और उनका लक्ष्य फंसे हुए लोगों को निकालकर बेहतर इलाज मुहैया कराना है. इस दौरान मथुरा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार** भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं.
#SamacharPlusOTT #mathura #tragicincident
