राज्य न्यूज़

भारी बारिश होने से उत्तराखंड में हालात गंभीर, यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटा, 9 मजदूर लापता

by | Jun 29, 2025 | उत्तराखंड

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश ने दस्तक दे दी है और उत्तराखंड में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। शनिवार से राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटे के लिए रोक दिया है। तीर्थयात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर जैसे स्थानों पर ही रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाईवे पर स्थित एक निर्माणाधीन होटल के पास बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में होटल में काम कर रहे 8 से 9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन लगातार बारिश की वजह से इसमें बाधा आ रही है।

इधर, बागेश्वर जिले में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, अलकनंदा और सरस्वती नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे आसपास के गांवों और कस्बों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों के किनारे न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें। राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म