राज्य न्यूज़

हरियाणा: मासूम ने पानी समझ कर पी टॉयलेट क्लीनरलिया, हालत बिगड़ने से हुई मौत

by | Apr 21, 2025 | क्राइम

पानीपत के गांव अजीजुल्लापुर में तीन साल के बच्चे की टॉयलेट क्लीनर पीने से मौत हो गई। टॉयलट क्लीनर शौचालय में दूसरी बोतल में रखा था। परिजनों ने गलती से इसे पीने की बात कही है। सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

सुहैल ने बताया कि शनिवार देर शाम को को शोएब घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह घर पर आया और उसने पानी समझकर बोतल में रखे टॉयलेट क्लीनर को पील लिया। टॉयलेट क्लीनर के बाद बच्चे की हालत खराब हो गई। परिजन बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल पहंचे। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया।

परिजनों का कहना है कि पहले तो बच्चे की हालत में सुधार हुआ। लेकिन देर रात को करीब तीन बजे एक बार फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 13/17 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म