राज्य न्यूज़

हरिद्वार रीना बिष्ट के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट ने सुनवाई कर दी अग्रिम जमानत

by | Jun 26, 2025 | हरिद्वार

नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध चंडी मंदिर से संबंधित एक विवाद में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन अस्थायी रूप से बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को सौंपने का निर्णय लिया है। यह आदेश तब आया जब मंदिर के चढ़ावे में चोरी की शिकायत सामने आई।

न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरिद्वार के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए।

मामले में एक महिला, रीना बिष्ट, ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए उसे अग्रिम जमानत प्रदान की और सुरक्षा देने के निर्देश भी जारी किए।

रीना बिष्ट पर आरोप है कि उसने चंडी मंदिर के तत्कालीन महंत रोहित गिरी से करीबी संबंध बनाकर आर्थिक लाभ लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, रोहित गिरी ने बताया था कि रीना पहले से दो विवाह कर चुकी है और दोनों असफल रहे। उसने रीना की दयनीय स्थिति देखकर उसे सहायता दी और घर पर शरण दी।

बाद में शिकायतकर्ता को एक डायरी मिली, जिसमें रोहित गिरी की हैंडराइटिंग में रीना बिष्ट के नाम 5.5 लाख रुपये की एफडी बनाने की बात लिखी थी। इसी के आधार पर रीना पर मंदिर के धन की हेराफेरी का आरोप लगाया गया। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर की व्यवस्था बीकेटीसी को सौंपी और जांच जारी रहने तक यह व्यवस्था लागू रहने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म