भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नए रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत की खराब गेंदबाजी और टीम की हार के बाद भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर आकर मोहम्मद शमी के टीम इंडिया से बाहर रहने पर तीखा प्रहार किया है। हरभजन ने तीखे शब्दों में पूछा ,”मोहम्मद शमी कहां हैं? मुझे नहीं समझ आ रहा है कि उन्हें आखिर क्यों मौका नहीं मिल रहा है| मैं जानता हूं टीम के पास प्रसिद्ध कृष्णा हैं| वो अच्छे गेंदबाज हैं| मगर उन्हें अभी काफी कुछ सीखना होगा | आपके पास अच्छे गेंदबाज थे | मगर आपने उन्हें धीरे-धीरे बाहर का रास्ता दिखा दिया | हमें बुमराह के बिना भी मैच जीतने की कला सीखनी होगी|”
#Harbhajansingh#Mohammedshami#bcci#ajitagarkar#indiancricketteam#gautamgambhir#indvssa#newraipur#odiseries

