हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बड़ा कछार इलाके में एक युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। युवक की बहन ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि वह एक महिला से मिलने घर से निकला था। युवक के फोन में महिला का आखिरी मैसेज मिला, जिसमें लिखा था, “गुड नाईट सो जाओ आज के बाद कॉल ना करना।” इसके बाद युवक का शव महिला के घर के बाहर मिलने और गले व शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका महिला पर जताई जा रही है। पुलिस ने महिला और एक युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 48 घंटे के अंदर जिले में ये दूसरी हत्या की वारदात है।
#SamacharPlusOTT #hamirpur
