खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से, जहां नेशनल हाईवे 34 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ओमनी वैन खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। इस हादसे में वैन सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से पांच घायलों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमनी वैन के परखच्चे उड़ गए। ये घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे के पास हुई।
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...
