जिलाधिकारी घनश्याम मीना के आदेश पर शेख अब्दुल कादिर जीलानी मदरसे को सीज कर दिया गया। एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस ने मदरसे में ताला लगाकर सीज करने की कार्रवाई की। मदरसा संचालक को तीन दिन में कागजात दिखाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नियमों के विरुद्ध संचालन पाया गया। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मदरसे की जांच की थी और यूपी मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। अब मदरसे में ताला लटका दिया गया है।
#SamacharPlusOTT #hamirpur #illegalmadarsa #upnews #dmghanshyammeena
