वाराणसी कैंट रेलवे के स्टेशन की जीआरपी पुलिस ने दो शातिर चोरों को 4 लाख 10 हजार रुपए कीमत के मोबाइल और लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया- प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर बैठे दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई तो वो सकपका गए।
आरपी इंचार्ज ने बताया- मोबाइल और लैपटॉप का इनसे बिल मांगा गया तो कुछ भी साक्ष्य नहीं उपलब्ध करा पाए। सख्ती से पूछा गया तो पता चला की सभी सामान चोरी का है जिसे ये बिहार ले जाकर बहकने की तैयारी में थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
