राज्य न्यूज़

अंतरिक्ष मिशन के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, शहर में हुआ भव्य स्वागत

by | Aug 25, 2025 | न्यूज़, लखनऊ

एक्सिओम-4 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद देश के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज पहली बार अपने गृहनगर लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियाँ की गई थीं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वयं एयरपोर्ट पर पहुँचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा, “यह लखनऊ के लिए गर्व का क्षण है। देश के बेटे शुभांशु शुक्ला आज हमारे बीच हैं। जब से उन्होंने अंतरिक्ष से सफल वापसी की है, पूरा शहर बेसब्री से उनके आगमन का इंतजार कर रहा था। आज वह दिन आ गया है। लखनऊ ने अपने सपूत का खुले दिल से स्वागत किया है।”

शहर भर में जश्न का माहौल देखने को मिला। त्रिवेणी नगर स्थित उनके निवास क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया गया था। परिजन, मित्र और मोहल्ले के लोग खुशी से झूम उठे। लखनऊ की सड़कों पर जगह-जगह शुभांशु शुक्ला के स्वागत में पोस्टर और बैनर लगाए गए थे।

बच्चों और प्रशंसकों ने खास अंदाज़ में उनका स्वागत किया। कई बच्चे अंतरिक्ष यात्री की वेशभूषा में नजर आए और शहर में रैली निकाली। स्वागत समारोह के दौरान शुभांशु शुक्ला पर पुष्प वर्षा की गई। भाजपा कार्यकर्ता रमाबाई अंबेडकर मैदान के पास उनके काफिले पर फूल बरसाते दिखे।

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच जैसे ही शुभांशु शुक्ला लखनऊ पहुंचे, लोगों की भीड़ उन्हें देखने और सम्मानित करने उमड़ पड़ी। भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री के रूप में उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया है, और लखनऊवासियों ने इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म