गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। शाहपुर पुलिस ने एक वांछित गोतस्कर अनूप यादव को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवपुर निवासी अनूप यादव को रात में अपाचे बाइक से जाते देख पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur
