गोरखपुर में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई की है। शहर की कई मीट दुकानों पर बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि होने के बाद गोरखनाथ क्षेत्र के जमुनहिया में एक चिकन की दुकान पर छापकर 175 मुर्गों को जब्त कर दुकान को सील कर दिया। जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और लोगों से बीमार या मृत पक्षियों की सूचना तुरंत देने का आग्रह किया है।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #birdflu
