गोरखपुर जिले में खनन माफियाओं का बोलबाला है, जहां चौरी चौरा, झंगहा, चिलुआताल सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात-दिन मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी इस पर अंकुश लगाने में विफल नजर आ रहे हैं। सरकारी काम और रॉयल्टी के नाम पर अवैध खनन और नाबालिक लड़कों द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
#samacharplusott #gorakhpur
