गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र स्थित जेएसआर गार्डन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने घटनास्थल का दौरा किया और आश्वासन दिया कि अगर दुकानों का बीमा होगा तो मुआवजा मिलेगा नही तो मुख्यमंत्री द्वारा भी कुछ मदद जरूर दी जाएगी।
#Gorakhpur #FireIncident #RamgarhTal #ShortCircuit #ShopFire #SamacharPlusOTT
