गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पिपराइच वार्ड नंबर 12 में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां पत्नी की विदाई न होने से नाराज एक शख्स मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा. महराजगंज जिले के परतावल बाजार निवासी 35 वर्षीय अमर नाथ राजभर की पत्नी आशा देवी ने एक दिन और रुकने की बात कही, जिससे नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया. लगभग चार घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद, पिपराइच थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने विदाई कराने का वादा कर उसे नीचे उतरवाया.
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #upnews
