गोरखपुर में पांचवीं क्लास की छात्रा ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी. मतृक छात्रा की पहचान खुशबु के रूप में की गई है. खुशबु 13 साल की थी. वो एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती थी. घटना गोरखपुर ग्राम पंचायत पुडा के बनोहिया गांव की है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
खुशबू गुरुवार को परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई. इधर परिवार के लोग छत पर सोने के लिए चले गए, लेकिन शुक्रवार की सुबह जब खुशबू की मां नीचे आई तो खुशबू फंदे से लटकी हुई थी. इसके बाद मां चिल्लाने लगी. फिर परिजन कमरे में पहुंचे और खुशबू को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक खुशबू की मृत्यु हो चुकी थी.

