मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 4.52 करोड़ रुपये की लागत से बने शहर के दूसरे कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर नगर निगम प्रदेश का पहला ऐसा निगम है जिसने निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए कल्याण मंडपम बनाने की पहल की है। सीएम ने प्रधानमंत्री के ‘स्मार्ट सिटी’ विजन को ‘सेफ सिटी’ में बदलने पर जोर दिया और नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के लिए भी जागरूक रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि नगर निगम द्वारा बनाया जाने वाला 75 बेडेड वर्किंग वूमेन हॉस्टल लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर होगा।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #cmyogi
