गोरखपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का 53 साल की अल्प आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थक और शुभचिंतक जिला चिकित्सालय और उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे हैं।
#SamacharPlusOTT #bjp
