राज्य न्यूज़

पाकिस्तान के लिए आई खुशखबरी, इस मामले में आया उछाल

by | Jun 30, 2025 | अंतरराष्ट्रीय

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 की ताजा अपडेट्स में हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए बड़ी खुशखबरी आई है| दरअसल हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार पाकिस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा उछाल आया है|बता दें कि पाक का स्थान अब 100वां है जो 2021 में 113वां था|अब पाक नागरिक कुल 32 देशों में वीजा-मुक्त या ऑन-अराइवल यात्रा का लाभ उठा सकते हैं|हाल ही में गल्फ न्यूज़ की तरफ से छपी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है|

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स को अंतरराष्ट्रीय नागरिकता और निवास सेवाओं में विशेषज्ञता रखने वाली फर्म हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा विकसित किया जाता है| इस रैंकिंग का निर्धारण इस बात पर आधारित होता है कि किसी देश के नागरिक कितने देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा का लाभ उठाकर यात्रा कर सकते हैं|

इस सुधार का मुख्य कारण पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक द्विपक्षीय समझौता है|जिन-जिन देशों में पाक नागरिक वीजा फ्री घूम सकते हैं वे हैं-बारबाडोस, बुरुंडी, कंबोडिया, केप वर्डे द्वीप समूह, कोमोरो द्वीप, कुक आइलैंड्स, जिबूटी, डोमिनिका,गिनी-बिसाऊ, हैती, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, माइक्रोनेशिया, मोंटेसेराट, मोज़ाम्बिक, नेपाल, नियू, पलाऊ द्वीप समूह, कतर, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो तुवालू और वानुअतु है|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म