राज्य न्यूज़

गिल ने टेस्ट कप्तानी के मामले में कोहली की बराबरी की

by | Jun 21, 2025 | स्पोर्ट्स

20 जून 2025 से इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज लीड्स में हुआ| इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन जल्द ही उनका गेंदबाजी लेने का फैसला गलत साबित हुआ| जहां मेजबानों को लगा कि वे इस फैसले से मेहमानों की विकटें लेकर दवाब बना लेंगे लेकिन भारतीय टीम ने मजबूत शुरूआत की और उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया|पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बोर्ड पर लगा दिए

|जयसवाल ने 101 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं राहुल ने भी ओपन करते हुए जयसवाल का अच्छा साथ निभाया और 42 रन मारे| इसके बाद सुदर्शन अपने डेब्यू पर खाता नहीं खेल पाए| इसके बाद चौथे नंबर पर कप्तान गिल ने नाबाद 127 रन की पारी खेलकर दिन की समाप्ति तक क्रीज पर नाबाद बने रहे और वहीं पंत भी 65 रन की नाबाद की पारी खेली और नाबाद रहकर दिन समाप्त किया|

बता दें 2014 में, युवा कोहली ने एडिलेड में शतक के साथ अपने टेस्ट कप्तानी करियर की शुरुआत की थी और 4 साल बाद बाद इंग्लैंड के धरती पर पहली बार कप्तानी करते हुए एजबेस्टन में भी शतक लगाया था|अब उनके नक्शेकदम पर चलते हुए शुभमन गिल ने टेस्ट में पहली बार कप्तानी करते हुए हेडिंग्ले में शतक जड़ दिया और कोहली की बराबरी कर ली|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म