गाजियाबाद के मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली की सारा रोड स्थित वैशाली एडवरटाइजमेंट कंपनी में देर रात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री के गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की और करीब 8 लाख रुपये कैश और सोने के जेवरात सहित कुल 15 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad
