गाजियाबाद की साहिबाबाद सब्जी मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने व्यापारियों की मीटिंग के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने पहले कुर्सियां तोड़ीं और फिर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग के दौरान मंडी में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ तीन शेड प्लेटफार्मों का आवंटन है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
#SamacharPlusOTT #sahibabad #ghaziabad
