गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में 27 मई को नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली की फैक्ट्री में हुई डकैती की वारदात का अब तक खुलासा न होने पर मोदीनगर पालिका के सभी सभासदों ने एसीपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सभासदों का साफ कहना है कि जब तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। लगभग दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी गाजियाबाद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है, जिससे ये घटना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है। सभासदों ने पहले भी प्रदर्शन किया था और पुलिस को सोमवार तक की मोहलत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर वे अब अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #MunicipalCouncilChairman #VinodVaishali
