गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम में तैनात सिपाही सोहेल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जन्माष्टमी के मौके पर एक मंदिर में खड़े होकर वीडियो बनाते नजर आ रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड में धार्मिक धुन के बीच वह कहता है— “अल्लाह ही है और कोई इबादत के लायक नहीं है।” मामला सामने आते ही यह वीडियो फेसबुक समेत कई प्लेटफॉर्म पर फैल गया, जिसे देखते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से सिपाही सोहेल खान को लाइन हाजिर कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक सौहार्द बिगड़ने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं, इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने भी नाराज़गी जताई है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया के ज़रिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वरिष्ठ अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #religioussentiments
