गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र स्थित ग्राम नाहल में मुठभेड़ में सिपाही की मौत के 6 दिन बाद आजाद समाज पार्टी के नेता सतपाल चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने वर्दी में आकर मसूरी थाना को सूचना दी होती, तो यह हादसा टल सकता था। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। गौरतलब है कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस एक वांछित अपराधी को पकड़ने गांव पहुंची थी, जहाँ मुठभेड़ में कांस्टेबल सौरभ की गोली लगने से मौत हो गई थी। गांव में अब भी मातम और सन्नाटा पसरा है, और पुलिस की दबिश जारी है।
#SamacharPlusOTT #ghaziabad #gaziyabadnews #upnews
