पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं, मैक्सवेल में खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। मैक्सवेल ने लेवल-1 के अपराध पर स्वीकार कर लिया है जिस कारण इस मामले में आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने शार्दूल ठाकुर को 100वां IPL मैच खेलने पर स्पेशल जर्सी दी। शार्दूल अब तक 6 फ्रेंचाइजी के लिए IPL खेल चुके हैं। लखनऊ के बॉलिंग कोच जहीर खान ने उन्हें जर्सी प्रेजेंट की।

