दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का फाइन लगाया गया है। उन पर यह जुर्माना रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में स्लो ओवर रेट लिए लगाया गया है।
BCCI ने अपने बयान में लिखा कि IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी (पटेल की) टीम का इस सीजन का पहला अपराध था। इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

