बागपत जिले में यमुना नदी में एक बार फिर गैस पाइपलाइन फट गई, जिससे 40 फीट तक पानी के फव्वारे उठने लगे। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। माना जा रहा है कि पाइपलाइन में किसी पत्थर के टकराने से यह हादसा हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
#Baghpat #gaspipelines #yamunariver #SamacharPlusOTT
