सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है..जिसमें एक महिला और पुरूष को गैस सिलेंडर फटने से ठीक पहले भागते हुए देखा जा सकता है..वीडियो की शुरुआत एक लीक हो रहे एलपीजी सिलेंडर से होती है, जो किचन के फर्श पर पड़ा है..गैस पाइप में रिसाव है और उससे लगातार गैस निकल रही है..महिला पहले उस रिसाव को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन जब नहीं रोक पाती तो तुरंत वहां से बाहर चली जाती है. ऐसा लगता है कि महिला किसी से सहायता लेने के लिए बाहर गई …जैसे ही वो सिलेंडर के पास काम कर रहे होते हैं, अचानक एक चिंगारी उठती है और कमरे में तेज धमाका होता है. आग की लपटें पूरे किचन में फैल जाती हैं, और फिर धुएं का गुबार उठता है..वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि ये आग चूल्हे या किसी इलेक्ट्रिक स्विच से लगी है. खुशकिस्मती से दोनों व्यक्ति सुरक्षित बच निकलते है..
#SamacharPlusOTT #gascylinderblast #viralvideo
