राज्य न्यूज़

‘फौजी 2’के 100 एपिसोड पूरे होने पर जश्न,अंकिता ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

by | Jun 17, 2025 | एंटरटेनमेंट

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में सीरियल ‘फौजी 2’ के 100 एपिसोड पूरे होने के जश्न में शामिल हुईं। इस खास मौके पर मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद थीं, जिनमें मनोज बाजपेयी, गौहर खान और विक्की जैन शामिल थे। इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में अंकिता ने अपने पहले को-स्टार और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। उन्होंने भावुक होकर कहा, “सुशांत मेरे पहले को-स्टार थे। वो एक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे।”

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 जून 2025 को पूरे 5 साल हो गए। इस अवसर पर अंकिता ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी याद साझा की, जिसमें वे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ अंकिता ने फिल्म ‘छिछोरे’ का भावुक गाना ‘खैरियत’ भी जोड़ा, जिससे उनके जज़्बात साफ झलक रहे थे।

सुशांत और अंकिता ने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ काम किया था, जिससे दोनों को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी और रियल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे। हालांकि बाद में उनका रिश्ता खत्म हो गया था, लेकिन आज भी अंकिता उन्हें पूरे सम्मान और प्यार के साथ याद करती हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म