राज्य न्यूज़

एलिवेटेड रोड से लेकर मेट्रो कॉरिडोर तक, दिल्ली सरकार ने दी कई अहम परियोजनाओं को हरी झंडी

by | Jan 20, 2026 | नई दिल्ली, न्यूज़

दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रेखा सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी कड़ी में मंगलवार, 20 जनवरी को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में फाइनेंस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में खास तौर पर साउथ दिल्ली के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

निर्णयों के तहत साउथ दिल्ली में एक नई एलिवेटेड रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस छह लेन की एलिवेटेड रोड को साकेत के G ब्लॉक से पुल प्रहलादपुर तक बनाया जाएगा। करीब 5 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 1471 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। सरकार ने इस रोड के निर्माण कार्य को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज-IV के अंतर्गत तीन नए महत्वपूर्ण मेट्रो कॉरिडोर के लिए अपने हिस्से की राशि को भी मंजूरी दे दी है। कुल ₹14,630.80 करोड़ की इस परियोजना में दिल्ली सरकार की हिस्सेदारी ₹3,386.18 करोड़ की है, जिसे आधिकारिक स्वीकृति मिल चुकी है।

इस मेट्रो विस्तार योजना के तहत राजधानी में 47 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसमें लाजपत नगर से साकेत G ब्लॉक, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ और रिठाला से कुंडली तक के तीन प्रमुख रूट शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म