September 4, 2026 | 10 : 30 AM

बड़ी खबर

ट्रेंडिंग

राज्य न्यूज़

इमरान मसूद की चुनौती से जाट-गुर्जर समीकरण साधने तक, रणनीतिक रहा अखिलेश यादव का सहारनपुर दौरा

by | Sep 3, 2026 | ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की सत्ता से करीब एक दशक से बाहर समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की कवायद में जुटे हैं। बुधवार को उनका सहारनपुर दौरा इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में शामिल सहारनपुर में मुस्लिम आबादी करीब 42 फीसदी है। ऐसे में यहां सपा के लिए मुस्लिम समर्थन अहम है, लेकिन पार्टी के सामने कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की स्थानीय पकड़ के बीच अपना राजनीतिक आधार मजबूत रखने की चुनौती भी है।

दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने पार्टी के अलग-अलग गुटों के नेताओं से मुलाकात की और उनसे स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों पर फीडबैक लिया। उन्होंने सभी नेताओं को सम्मान देने और उनके हितों का ध्यान रखने का भरोसा दिलाया। पार्टी के भीतर मौजूद खेमेबाजी को उन्होंने स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के तौर पर पेश किया।

हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा के सामने चुनौती आसान नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मजबूत राजनीतिक पकड़ और भाजपा के संगठनात्मक आधार के बीच सपा को 2027 में मजबूत प्रदर्शन के लिए सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को साधना होगा।

कांग्रेस से गठबंधन के बीच इमरान मसूद की चुनौती

राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन टूटने के बाद सपा के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाएं और महत्वपूर्ण हो गई हैं। लेकिन सहारनपुर में कांग्रेस से तालमेल के बावजूद इमरान मसूद की राजनीतिक मौजूदगी सपा के लिए चुनौती बनी हुई है।

ऐसे में अखिलेश यादव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के स्थानीय मुस्लिम नेताओं को आगे कर इस चुनौती का मुकाबला करने की रणनीति पर काम करते दिख रहे हैं। उनके सहारनपुर दौरे में सपा के युवा मुस्लिम विधायक आशु मलिक और उमर अली नजर आए। पूर्व सांसद हाजी फजलुरहमान कुरैशी और कैराना की सांसद इकरा हसन भी उनके साथ मौजूद थीं।

इन नेताओं की मौजूदगी को सहारनपुर और आसपास के इलाकों में सपा के मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

यशपाल सिंह के परिवार को तवज्जो, गुर्जर समीकरण पर नजर

अखिलेश यादव ने सपा के पूर्व नेता चौधरी यशपाल सिंह के दोनों बेटों चौधरी रुद्रसेन और चौधरी इंद्रसेन को भी विशेष महत्व दिया। गुर्जर समुदाय से आने वाले यशपाल सिंह का पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रभाव रहा है।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले दोनों भाइयों में से किसी एक को विधान परिषद का सदस्य बनाया जाएगा। इसे

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म