September 6, 2026 | 1 : 06 AM

बड़ी खबर

ट्रेंडिंग

राज्य न्यूज़

पैसों के लेन-देन में विवाद, बदमाश ने की पड़ोसी की पानी में डुबोकर हत्या; बाद में शव को जंगल में फेंका

by | Oct 8, 2025 | न्यूज़

राजस्थान के उदयपुर से लेन-देन विवाद में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बकाया पैसा लेने पहुंचे पड़ोसी को बदमाश ने पानी में डुबोकर मार डाला. इसके बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए पास के ही जंगल में ले जाकर फेंक दिया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

यह पूरी घटना उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नवरत्न कॉम्प्लेक्स भुवाणा की है. यहां रहने वाले चंद्रप्रकाश पालीवाल (56) को अपने पड़ोसी जगदीश डांगी से 1 लाख रुपए लेने थे. मंगलवार रात वह पड़ोसी से पैसे लेने गए, तभी उन दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि इस दौरान बदमाश ने पड़ोसी से मारपीट की. इसके बाद उसने चंद्रप्रकाश की पानी के हौद में डुबोकर हत्या कर दी.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म