बागपत में एक प्रेस वार्ता के दौरान, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और बागपत लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने आतंकवादियों की तैयारी और उनके हश्र का आंखों देखा हाल सुनाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को “जन्नत के ख्वाब” दिखाकर तैयार किया जाता है, जहाँ उन्हें हूर और व्हिस्की की नदियों का लालच दिया जाता है। डॉ. सिंह ने जोर दिया कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए जिहादी, नक्सली और “मारकेश” जैसी विचारधाराओं को खत्म करना होगा। यह प्रेस वार्ता भाजपा जिला कार्यालय में “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर आयोजित की गई थी। #SamacharPlusOTT
#baghpat #satyapalmalik
