कर्नाटक के हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को परप्पना अग्रहारा जेल में लाइब्रेरी क्लर्क के रूप में तैनात किया गया है। रेवन्ना बलात्कार के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार, अब वे कैदियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने और उधार ली गई किताबों का रिकॉर्ड रखने का काम करेंगे।
जेल प्रशासन ने बताया कि इस पद पर कार्य करते हुए रेवन्ना को प्रतिदिन 522 रुपये का वेतन मिलेगा। जेल के नियमों के तहत आजीवन कैदियों को उनकी योग्यता और इच्छानुसार काम दिया जाता है ताकि वे श्रम कर सकें।
सूत्रों ने यह भी बताया कि रेवन्ना ने प्रशासनिक कार्यों में रुचि दिखाई थी, लेकिन अंत में उन्हें लाइब्रेरी में नियुक्त किया गया। खबर है कि उन्होंने इस नए कार्य को संभालना शुरू कर दिया है और पहले ही दिन काम शुरू कर दिया है।

