राज्य न्यूज़

नहीं रहे झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन

by | Aug 4, 2025 | झारखंड, ट्रेंडिंग, न्यूज़, बड़ी ख़बरें, राजनीति

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे और आज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका निधन हो गया|इस पर अस्पताल की तरफ से भी एक बयान जारी कर कहा गया,”शिबू सोरेन को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। पिछले एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।” 

उनके बेटे और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि करते हुए अपने ‘X’ हैंडल पर लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…”| वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शिबू सोरेन 81 वर्ष के थे। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और एक प्रमुख राजनेता थे, जिन्होंने झारखंड के विकास और आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए काम किया था।

वीडियो

Ghaziabad: पालतू कुत्तों ने युवती पर किया हमला

राजनगर एक्सटेंशन की KW Srishti सोसायटी में पालतू कुत्तों ने युवती पर हमला किया। इस घटना का CCTV फूटेज भी सामने आया है। इस घटना के बाद से महिला दहशत में है। अब महिला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से मदद मांगी है। उसका...

Delhi: 14 सरकारी विधेयक तथा कुल 12 विधेयक पारित के साथ सत्र का समापन

आज संसद के मानसून सत्र के समापन पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला बोले, "14 सरकारी विधेयक तथा कुल 12 विधेयक पारित के साथ सत्र का समापन|" #SamacharPlusOTT #loksabha #sansad...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म