राज्य न्यूज़

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने फिर कराई स्किन कैंसर सर्जरी, लोगों को दिया महत्वपूर्ण संदेश

by | Aug 27, 2025 | न्यूज़, स्पोर्ट्स, हेल्थ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क स्किन कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उनकी नाक से स्किन कैंसर का एक और हिस्सा हटाने के लिए सर्जरी हुई है। क्लार्क को पहली बार 2006 में स्किन कैंसर का पता चला था, और तब से वे कई सर्जरी करा चुके हैं।अपनी सरजरी की जानकारी देते हुए कलार्क ने सोशल मीडिया पर लिखा, “स्किन कैंसर सच है! खासकर ऑस्ट्रेलिया में| आज मेरी नाक से एक और कैंसर निकल गया. अपनी स्किन की जांच जरूर करवाएं, ये एक फ्रेंडली रिमाइंडर है| रोकथाम इलाज से बेहतर है| इसके लिए नियमित जांच करना जरूरी है| शुक्र है कि इस बीमारी के बारे में मुझे जल्दी पता चल गया|”

बता दें क्लार्क ने 2019 में भी तीन गैर-मेलेनोमा घावों (स्किन कैंसर का एक प्रकार) का सामना किया था और तब भी युवाओं को धूप से बचाव की सलाह दी थी। वे अपनी बेटी केल्सी ली के लिए प्रेरणा बनना चाहते हैं और सनस्क्रीन के उपयोग पर जोर देते हैं। ऑस्ट्रेलिया में स्किन कैंसर का खतरा अधिक है, और क्लार्क जैसे दिग्गज क्रिकेटर जागरूकता फैलाने में सक्रिय हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म