राज्य न्यूज़

जबरदस्ती सलमान खान के करीब जाने लगा नीले ब्लेजर में खड़ा शख्स, हरकत में आई सुरक्षा टीम

by | Jun 21, 2025 | एंटरटेनमेंट

एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स नीला ब्लेजर पहने हुए सीढ़ियों के बीचो-बीच खड़ा है और सुपरस्टार सलमान खान के आने का इंतजार कर रहा है। वह व्यक्ति पूरी तरह सलमान की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आता है। जैसे ही सलमान दरवाजे तक पहुंचते हैं, सिक्योरिटी टीम तुरंत उस शख्स को वहां से हटाने में जुट जाती है, ताकि सलमान की सुरक्षा में कोई बाधा न आए।

हालांकि मामला यहीं नहीं रुकता। जैसे ही सलमान दरवाजे से बाहर आते हैं, वही व्यक्ति दोबारा उनके करीब जाने की कोशिश करता है। इस बार सिक्योरिटी टीम अलर्ट मोड में आ जाती है और उस व्यक्ति को तुरंत पकड़ लेती है। अचानक हुई इस हलचल से आसपास खड़े लोग भी सतर्क हो जाते हैं। यह पूरी घटना कुछ ही पलों में हो जाती है, लेकिन इस दौरान सलमान खान की नजर भी उस शख्स पर पड़ती है।

हालांकि सलमान का रवैया शांत रहता है। सुरक्षा टीम द्वारा स्थिति को संभालने के बाद, सलमान अपने दोस्त जुनैद से गले मिलते हैं और वहां से रवाना हो जाते हैं। गौरतलब है कि सलमान खान को पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी कारण से सलमान इन दिनों बेहद कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहते हैं और उनकी हर पब्लिक अपीयरेंस पर खास ध्यान रखा जाता है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म