फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर बेजुआ गांव में एक युवक को घर में बुलाकर तेजाब पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर उसे तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। एसपी ग्रामीण त्रगुन विशेन ने इस मामले की जानकारी दी है।
#samacharplusott #firozabad #tezab
