शिकोहाबाद में जल भराव की समस्या को लेकर सपा विधायक मुकेश वर्मा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने थाने के सामने सड़क पर भरे पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। विधायक ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि कावड़ यात्रा मार्ग पर गंदा पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। सपा विधायक मुकेश वर्मा अपने समर्थकों के साथ कोतवाली के सामने भरे गंदे पानी में बैठे और सरकार से समस्या का समाधान करने की मांग की। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे भी ऐसे प्रदर्शन जारी रहेंगे।
#SamacharPlusOTT #shikohabad #firozabad
