फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद नहर के गांव गड़िया के पास दशहरा के पावन पर्व पर नहर में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। मौके पर मौजूद भीड़ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्चा पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद, नहर में डूबे बच्चे का शव गांव रसैनी के पुल पर बरामद कर लिया गया। इस दुखद घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
#samacharplusott #firojabad #firozabad
