फिरोजाबाद में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बयान पर पलटवार किया है. सपा प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी में हत्या, रेप बढ़ने और वंचित-शोषितों पर अत्याचार का आरोप लगाया था. इस पर जयवीर सिंह ने कहा कि श्यामलाल पाल अभी नए हैं और उन्हें इतना ज्ञान नहीं है. उन्होंने कहा कि शायद सपा अध्यक्ष को अपने 2012 से 2017 वाले कार्यकाल के हालात रात को सपने में याद आ जाते हैं, इसलिए वो ऐसे बयान देने लगते हैं. उन्होंने कहा कि योगी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में ऐसी चीजें कभी नहीं हो सकतीं. राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर ‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा बचकाने बयान देते हैं और लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते.
#SamacharPlusOTT #firozabad #upnews
