फिरोजाबाद में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर रामप्रकाश उर्फ सत्ताईस को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बीते दिनों शातिर सत्ताईस ने एक व्यापारी से 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगी थी और दहशत फैलाने के लिए गोली भी चलाई थी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस सत्ताईस को पकड़ने गई थी। दबिश के दौरान सत्ताईस ने पुलिस पर भी गोली चलाई, जिसके जवाबी कार्रवाई में बदमाश सत्ताईस घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमास के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। आपको बता दें कि ये मुठभेड़ थाना उत्तर क्षेत्र में हुई।
#SamacharPlusOTT #firozabad #police
