राज्यसभा सांसद संजय सिंह फिरोजाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि जब भारतीय सेना PoK पर कब्जा करने वाली थी और बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने वाली थी तब मोदी जी ने ट्रंप के कहने पर सीजफायर कर दिया, जिससे सेना का मनोबल गिरा और भारत के स्वाभिमान को ठेस पहुंची। उन्होंने प्रधानमंत्री पर “सुंदर बांटने के सौदागर” होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे घर-घर सुंदर बांटने की बात कर रहे हैं। संजय सिंह ने अब तक खूंखार चार आतंकियों के न मारे जाने पर भी सवाल उठाए।
#SamacharPlusOTT #sanjaysingh #firozabad
