फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गुदाऊ की शाला के पास यमुना में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने किशोर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने यमुना पर तैनात पुलिसकर्मियों पर न बचाने का आरोप लगाते हुए शव को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर के सामने सर्विस रोड पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवा दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
#SamacharPlusOTT #firozabad
