भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आरिफ हबीब के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु की पहल पर यह कार्यक्रम नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अग्निशमन अधिकारी ओंकार सिंह ने व्यापारियों को आग से सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने आग लगने के कारण और उस पर काबू पाने के तरीके विस्तार से समझाए।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं। तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करें। साथ ही अग्निशामक यंत्रों जैसे गीला रसायन, CO2, फोम, पानी और सूखा पाउडर का उपयोग करें।

